T20 World Cup 2026: भारत के हाथों शर्मनाक हार के बाद सुपर-8 से बाहर होगा पाकिस्तान? जानिए क्या है समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ एकतरफा जीत दर्ज की बल्कि पाकिस्तान के लिए सुपर-8 की राह भी कठिन कर दी है.
क्या सुपर-8 से बाहर होगी पाकिस्तान?
दरअसल भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान के ऊपर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत से मिली इस हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप-ए की पॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है. अब अगर उन्हें सुपर-8 में पहुंचना है तो नामीबिया के खिलाफ होने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा. अगर पाकिस्तान आगामी मैच में नामीबिया को हरा देता है तो 6 अंक के साथ उनकी एंट्री सुपर-8 में हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: हार के बाद पाक एंकर का पारा हाई, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बताया ‘निक्कमा’, वीडियो वायरल
टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा
पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. अगर पाकिस्तान टीम यह मैच हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी. जबकि अगर मैच जीतती है तो उसके लिए सुपर-8 के रास्ते खुल जाएंगे. इसके अलावा अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देती है तो यूएसए अपने आप सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
सुपर-8 में पहुंचा भारत
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारतीय टीम ग्रुप-ए की अंक तालिका में टॉप पर है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. अब भारत को अपना अगला मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. भारतीय टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो टूर्नामेंट में उनकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने ईशान किशन की तूफानी 77 रन की पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही सिमट गई और भारत ने 61 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.