IND vs PAK: चर्चा में हार्दिक पंड्या की खास घड़ी, डायल पर बने शिव और ‘ॐ’ ने खींचा ध्यान, कीमत हैरान कर देगी
हार्दिक पंड्या
IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की. वहीं इस जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की कलाई में बंधी घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
डायल पर दिखे भगवान शिव और ॐ
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या ने जिस घड़ी को पहना, उसके डायल में भगवान शिव की आकृति और ॐ का प्रतीक बना हुआ था. खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला महाशिवरात्रि के दिन था. ऐसे में फैंस उनकी इस घड़ी को उनकी आस्था का प्रतीक मान रहें हैं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया कैसे कर सकती है सुपर-8 में क्वालीफाई? जानें क्या है समीकरण
कौन सी है ये घड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या ने जो लग्जरी घड़ी पहनी है वो दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में एक Jacob & Co. Epic X Sport Rudra Edition है. यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसे खास डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के लिए जाना जाता है.
क्या है इस घड़ी में खास?
हार्दिक पंड्या की इस घड़ी की खासियत की बात करें तो घड़ी की सुइयां भगवान शिव के त्रिशूल और डमरू से प्रेरित होकर बनाई गई हैं. इसके अलावा घड़ी के डायल पर ॐ का प्रतीक बना हुआ है. इसके डिजाइन में रुद्राक्ष के दानों और रुद्र अवतार को बारीकी से दर्शाया गया है. यह घड़ी इतनी अनमोल है कि पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 25 पीस ही बनाए गए हैं.
कितनी है कीमत?
हार्दिक पंड्या की इस कीमती घड़ी की कीमत लगभग 25 लाख बताई जा रही है. पंड्या की घड़ी की कीमत पाकिस्तान के कप्तान की सैलरी से लगभग 3 गुना ज्यादा है. इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर पाक कप्तान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.