‘अजित पवार की डेथ की CBI जांच हो’, पत्नी सुनेत्रा ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए की मांग
File Photo
Sunetra Pawar demands CBI Inquiry: महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है. महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग की है. वहीं दोनों नेताओं के सीबीआई जांच करने की मांग के बाद महाराष्ट की सियासत गरमाती हुई दिख रही है.
‘पार्टी और परिवार पारदर्शिता चाहते हैं’
सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे ने अजित पवार की मौत के मामले में औपचारिक रूप से सीबीआई जांच करवाने की मांग की है. दोनों नेताओं ने कहा कि परिवार और पार्टी चाहते हैं कि मामले में पारदर्शिता हो और घटना की पीछे की वजह सामने आए. अगर किसी भी तरह की कोई साजिश की गई है, तो उसकी पुष्टि हो सके.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करके मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि सरकार गृह मंत्रालय से मामले में बात करेगी.
हादसे को लेकर अजित पवार ने उठाए थे सवाल
इससे पहले एनसीपी (SP) विधायक रोहित पवार ने भी हादसे को लेकर शक जाहिर करते हुए कहा था कि दुखद प्लेन क्रैश में तोड़फोड़ की आशंका है. रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उन्हें शक है कि प्लेन क्रैश में चाचा अजित पवार की मौत सिर्फ एक हादसा है. उन्होंने कहा था कि पूरे राज्य में इस बात को लेकर शक है कि ये सिर्फ हादसा है या फिर साजिश है.
इस साल 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश हो गया था.इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही एनसीपी (SP) ने प्लेन क्रैश को लेकर सवाल उठाया था.
ये भी पढे़ं: मुंबई में PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों की बैठक, राफेल-पनडुब्बी से लेकर हैमर तक की डील होगी डन!