राहुल गांधी ही PM पद के उम्मीरवार! क्या कांग्रेस को मिला CM थलापति विजय का साथ?
राहुल गांधी और सीएम विजय
Rahul Gandhi Tamilnadu CM Vijay: इंडिया गठबंधन में अब तक यह तय नहीं हो पाया था कि अगला चुनाव किस चेहरे पर लड़ा जाएगा. यानी कि पीएम का उम्मीदवार कौन होगा? दूसरी तरफ एक सर्वे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को ही पीएम की पसंद बताया गया था. इसके बाद से अटकलें थी कि क्या थलापति और कांग्रेस अलग-अलग है? अब इन सब सवालों का जवाब मिलता दिखाई दे रहा है. विजय ने गठबंधन की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है.
तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता थराहाई कथबर्ट ने सोमवार को इस बात का दावा किया. उन्होंने सत्तारूढ़ दल और उसके गठबंधन सहयोगी के बीच नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि विजय का प्रधानमंत्री पद के लिए स्थानीय स्तर पर नाम सामने आना पार्टी नेतृत्व की आधिकारिक राय नहीं है. बल्कि, कार्यकर्ताओं के उत्साह का नतीजा है.
विजय ने राहुल गांधी को ही माना पीएम उम्मीदवार
कांग्रेस विधायक थराहाई कथबर्ट दावा किया कि सीएम विजय ने भी राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार माना है. यही वजह है कि हम इसी आधार पर आगे की रणनीति तय करेंगे. इसमें अब कोई शंका नहीं है कि विजय ने राहुल को पीएम उम्मीदवार नहीं माना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस और टीवीके गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस की अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और निर्णय लेने की प्रक्रिया है.
कांग्रेस विधायक के इस बयान से पहले तमिलनाडु सरकार में मंत्री एस राजेश कुमार के एक बयान के बाद खींचतान शुरू हो गई थी. उन्होंने कहा था कि टीवीके अगर राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार नहीं मानती है तो राज्य सरकार में जो कांग्रेस के विधायक मंत्री हैं. वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने यह भी दावा किया था कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही हैं.
विजय को ही बताया था पीएम उम्मीदवार
तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम शरतकुमार ने 18 अगस्त को एक बयान में दावा किया था कि अगले पीएम उम्मीदवार विजय ही हैं. उन्होंने कहा कि हमारे नेता जो हमारे दिलों पर राज करते हैं. यही वजह है कि देश अगले पीएम वही हैं.
इस बयान के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस और टीवीके बीच कुछ भी ठीक नहीं है. हालांकि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक दिखाने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर फंसा पेच! स्टेडियम की परमिशन को लेकर कांग्रेस-निगम आमने-सामने