विधानसभा में ‘औकात’ पर पॉलिटिक्स, कैलाश विजयवर्गीय की जुबान पर बैठा शनि? बोले- ज्योतिषी से पूछकर बताऊंगा

Bhopal news: विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान नें पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी. सदन के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है.
Bhopal news

Bhopal news

Bhopal news: इंदौर के भागीरथपुरा कांड को लेकर विधानसभा में सियासत तेज हो गई है. सदन के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. विवाद इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा. इसके बाद जब सदन से बाहर निकलते समय जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से पूछा गया कि क्या उनकी जुबान पर एक महीने से “शनि” बैठा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा— “किसी ज्योतिषी से पूछूंगा.” उनके इस हल्के-फुल्के जवाब ने सियासी माहौल में नई चर्चा छेड़ दी.

सदन में तीखी बहस

चर्चा के दौरान पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और बाद में वरिष्ठ विधायक अजय बिश्नोई के साथ विजयवर्गीय की बहस की स्थिति बन गई. अजय बिश्नोई ने अपने क्षेत्र में पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि योजना कागजों में चल रही है, जमीनी हकीकत कुछ और है. इस पर विजयवर्गीय ने आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई.

‘घंटा’ और ‘फोकट’ बयान से बढ़ी मुश्किलें

भागीरथपुरा मामले में हाल ही में विजयवर्गीय द्वारा “घंटा” और “फोकट” जैसे शब्दों के इस्तेमाल से विवाद खड़ा हुआ था. बयान के बाद सत्ता और संगठन दोनों ने उन्हें तलब कर संयमित भाषा के इस्तेमाल की नसीहत दी थी. इसके बावजूद उनके बयानों से सरकार की असहजता बढ़ती दिख रही है. सदन से लेकर सार्वजनिक मंच तक दिए जा रहे बयान विपक्ष को हमला बोलने का मौका दे रहे हैं, जिससे सरकार के लिए राजनीतिक चुनौती खड़ी हो रही है.

यह भी पढ़ें- Khajuraho Dance Festival 2026: आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह शुरू, यहां जानें इस कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें

ज़रूर पढ़ें