AI Summit में कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, वीरेंद्र सचदेवा बोले- राहुल गांधी इस स्तर गिर चुके हैं कि…

AI Impact Summit Controversy: दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट 2026 के दौरान शुक्रवार, 20 फरवरी को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए. अब यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) […]
AI Impact Summit Controversy BJP Protest

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

AI Impact Summit Controversy: दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट 2026 के दौरान शुक्रवार, 20 फरवरी को भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए. अब यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता और नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरोध पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसके साथ ही देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं. यह AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं राष्ट्र का कार्यक्रम था, इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे. इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे?. यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था, हम इसका विरोध करते हैं.”

BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी. यह किराए के गुंडों से AI इंपैक्ट समिट जो आज भारत का गौरव बना हुआ है. उसे बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी, देशद्रोह है और देश की जनता इसका जवाब देगी.”

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने केवल शर्ट लेस प्रोटेस्ट नहीं किया है बल्कि उन्होंने बताया है कि वे शेमलैस, टेस्टलैस और ब्रेनलैस हैं. आज इसी कारण पूरे देश की जनता इन्हें काले झंडे दिखा रही है. सभी कह रहे हैं कि इन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, वह भारत विरोधी है. ये लोग भाजपा विरोध में उतरते-उतरते देश विरोध में उतर जाते हैं. इन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की चेष्टा की है. इनके अलायंस पार्टनर और देश की जनता इन्हें काले झंडे दिखा रही है.”

अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें