IND vs SA: भारत की हार पर दिखी मोहम्मद आमिर की बेशर्मी! पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर का वीडियो वायरल
मोहम्मद आमिर
IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन भारत की इस हार से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर गदगद हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने भारत को लेकर कहा था कि वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचेगी. अब सुपर-8 में टीम इंडिया अपना पहला मैच हार गई है, जिसकी खुशी आमिर के चेहरे पर साफ दिखी है.
भारत की हार से गदगद हुए मोहम्मद आमिर
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया को लेकर एक विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने अभिषेक को ‘स्लॉगर’ बताया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले आमिर ने भविष्यवाणी की थी की भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी और दक्षिण अफ्रीका उन्हें हरा देगा. अब भारत की हार के बाद पाकिस्तानी शो होस्ट ने आमिर को ‘एस्ट्रोलॉजर’ बताया है, जिस पर वह बेशर्मों की तरह हंसने लगे.
Muhammad Amir steals the show on "Haarna Mana Hai" after India's defeat 🫡
— 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐞𝐫𝐳 ⚡🏏 (@cricerz) February 22, 2026
Absolutely well-deserved🤌👏😂#INDvsSA #T20WorldCup pic.twitter.com/GBOFx4vWre
होस्ट ने बताया ‘एस्ट्रोलॉज’र
एक शो के दौरान होस्ट ने आमिर का परिचय देते हुए कहा कि, जो काम हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही है, वो हमारे पैनलिस्ट लाहौर में स्टूडियो से बैठ कर रहे हैं. इसके बाद होस्ट ने आमिर को ‘एस्ट्रोलॉजर’ बताया, जिसपर वह ठहाके मारकर हंसने लगे. उनके हंसने से साफ पता चल रहा था कि ये खुशी भारत की हार की है. उन्होंने जो भविष्यवाणी की थी वह सच होती नजर आ रही है. एस्ट्रोलॉजर वाली बात पर आमिर ने कहा कि ये क्या बना दिया मुझे? अल्लाह माफ करे.
भारत को मिली शर्मनाक हार
बता दें, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को 76 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में अफ्रीकी टीम ने डेविड मिलर की 63 रन की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 111 रन पर ही सिमट गई.