लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 20 घायल; ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटने से हादसा.
Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई लोगों की स्थिति बेहद गंभीर है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत काम में जुटी है. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
यात्री बोले- ड्राइवर ने शराब पी रखी थी
पूरा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी, तभी बस के पलने से हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई. जिसके कारण ये हादसा हो गया. हालांकि यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी.
उत्तर प्रदेश | लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत
— Vistaar News (@VistaarNews) February 23, 2026
◆ ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा #UttarPradesh | #Lucknow | Lucknow Bus Accident | #RoadAccident pic.twitter.com/VxKQUYOMCn
क्रेन की मदद से बस को उठाया गया
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद घायलों को लखनऊ के ही लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया. क्षतिग्रस्त बस को क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया. हादसा इतना भीषण था कि कुछ घायलों के हाथ-पैर अलग हो गए.
80 की स्पीड से जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस को काफी तेज गति से चला रहा था. जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त बस की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस ड्राइवर की कथित लापरवाही के अलावा किसी तकनीकी खराब के कारण हादसे को लेकर भी जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं: T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में अब तक आउट नहीं हुआ ये खिलाड़ी, विरोधी टीमों के लिए खड़ी कर सकता है मुश्किलें