CG News: बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार को घेरने के लिए SIR, बिजली बिल जैसे मुद्दों पर बनाई रणनीति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में होने वाले बजट सत्र के पहले कांग्रेस कार्यलाय में विधायक दल की बैठक पूरी की है. जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की है. बैठक में विधानसभा बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी राणनीति तैयार की है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने ने के लिए एसआईआर, बिजली बिल जैसे मुद्द पर चर्चा की गई है. कांग्रेस सत्र के दौरान इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ सदन में रखेगी. बैठक में सभी विधायकों को अलग-अलग मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी दी गई है.
किसानों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस – नेता प्रतिपक्ष
बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि प्रशासनिक आतंकवाद, किसानों का मुद्दा कांग्रेस सद में उठाएगी. प्रदेश में किसानों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय में भी किसानों को इतना परेशान नहीं किया था. चरण दास महंत ने कहा कि SIR में वोट काटने का मुद्दा भी हम उठाएंगे, बीजेपी ने सूची बनाकर नाम काटे हैं. उन्होंने कहा कि सदन मे बिजली बिल के दरों में वृद्धि भी सबसे बड़ा मुद्दा है.
23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र
23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. ये 20 मार्च 2026 तक चलेगा. सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं. सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें वे सरकार की उपलब्धियां और आने वाली योजनाओं का रोडमेप सदन में पेश करेंगे.
सत्र में 3 विधेयक होंगे पेश
बजट सत्र के दौरान सरकार तीन प्रमुख विधेयक सदन में पेश करेगी. जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 प्रमुख होगा. यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलकर जबरन होने वाले मतांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान करेगा. धोखाधड़ी या प्रलोभन जैसे मामलों में 10 साल तक की जेल का भी प्रावधान किया जा सकता है. वहीं सरकार ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के कानूनों का अध्ययन करके इसका मसौदा तैयार किया जा सकता है.
ये भी पढे़ं- CBSE का बड़ा फैसला, OSM पोर्टल पर सभी शिक्षकों के लिए मॉक इवैल्यूएशन अनिवार्य, प्रिंसिपल्स को मिला मॉनिटरिंग डैशबोर्ड