इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, अस्पताल में कराए गए भर्ती, क्रिकेटर के वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस!

Rinku Singh: भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे है जिसके कारण उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई हैं.
Rinku Singh

रिंकू सिंह

Rinku Singh: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पारिवारिक कारणों के कारण अपने घर लौट आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे है जिसके कारण उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है.

किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता?

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह फोर्थ स्टेज लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं. इस वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई है, हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट में रखा गया. पिता की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही रिंकू फौरान चेन्नई से अपने घर रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: इंग्लैंड के खिलाफ हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें क्या है समीकरण

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस

पिता की तबीयत बिगड़ने के चलते टीम इंडिया से अलग हुए रिंकू सिंह जल्द ही टीम के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू 25 फरवरी को चेन्नई वापस लौटेंगे और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ वह खेलेंगे या नहीं इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट का होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रहा है. इस टूर्नामेंट में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब तक खेली गई पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन ही निकले हैं. अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जबकि बाकी चार पारियों में उनका स्कोर 6,1,11* और 6* रहा.

ज़रूर पढ़ें