IND vs ZIM LIVE: जिम्बाब्वे की पारी शुरू, मारुमनी और बेनेट क्रीज पर, स्कोर 42-0
IND vs ZIM LIVE: सुपर-8 मुकाबले में आज दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
भारत बनाम जिम्बाब्वे
IND vs ZIM LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. संजू सैमसन और अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी हुई हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
जिम्बाब्वे- तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा