CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बंगले पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया डिनर, कल विधानसभा देखने जाएंगे

CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घर पर करीब सवा सौ नक्सलियों ने डिनर किया. उपमुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना. कल आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा भी जाएंगे.
raipur Surrendered Naxalites had dinner at Deputy CM Vijay Sharma house

डिप्टी सीएम के बंगले पर करीब सवा सौ आत्मसमर्पित नक्सलियों ने डिनर किया

CG News: छत्तीसगढ़ के उपमु्ख्यमंत्री विजय शर्मा के बंगले पर गुरुवार (26 फरवरी) को अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां करीब सवा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने डिनर किया. डिप्टी सीएम ने पुनर्वासित नक्सलियों के साथ खाना खाया और आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद किया. उनसे हालचाल जाना, इसके साथ ही पूछा कि वे रायपुर आए हैं तो कहां-कहां घूमने गए. एक व्यक्ति से पूछा कि आप यहां कब आए तो जवाब मिला कि दो दिन पहले आए हैं.

कल विधानसभा देखने जाएंगे

डिनर कार्यक्रम की जानकारी डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके दी. उन्होंने लिखा कि लाल आतंक से पुनर्वास किए भाई-बहनों का मेरे निवास आगमन हुआ. डिप्टी सीएम ने सभी से बातचीत की. खबर है कि कल यानी शुक्रवार को आत्मसमर्पित नक्सली छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन जाएंगे. विधानसभा की कार्यवाही को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CG News: बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, SBI में 2.06 करोड़ गबन मामले में तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार

डेडलाइन में करीब एक महीने बाकी

कुछ दिनों पहले नक्सलियों के बड़े कमांडरों में गिने जाने वाले देवजी ने सरेंडर किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए दी गई हेडलाइन में अब करीब एक महीने का समय बचा है. डेडलाइन 31 मार्च 2026 की दी गई है. गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि 2937 नक्सलियों ने पुनर्वास किया है. 1496 नक्सलियों पर कुल 5.64 करोड़ रुपये इनाम रखा गया था.

ज़रूर पढ़ें