‘हर बार एक ही वजह…’, संजू सैमसन पर भड़के सुनील गावस्कर, आउट होने के तरीके पर उठाए सवाल

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच भिड़त हुई. इस मैच में सुनील गावस्कर ने संजू सांसों के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए हैं.
Sanju Samson

संजू सैमसन

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच भिड़त हुई. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. हालांकि भारत की जीत के बावजूद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन की जमकर क्लास लगाई है और उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए हैं.

संजू सैमसन ने खेली 24 रन की आक्रामक पारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई. उन्होंने इस मैच में 15 गेंदों में 24 रन की अहम पारी खेली, लेकिन एक बार फिर वह सेट होने के बाद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. इसी बात को लेकर गावस्कर ने कहा कि प्रतिभा होने के बावजूद संजू बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: शिवम दुबे की नो बॉल से मचा बवाल, फैंस ने लगाई जमकर क्लास

मुजारबानी की गेंद में गंवाया विकेट

भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुजारबानी के एक ओवर में 10 रन बटोरे. इसके बाद चौथा ओवर डालने आए मुजारबानी ने ओवर की चौथी गेंद पर रफ्तार धीमी की जिसपर संजू ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेलने की कोशिश की और अपना कैच थमा बैठे.

संजू के आउट होने पर क्या बोले गावस्कर?

संजू के आउट होते ही कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने उनके के इस शॉट पर निराशा जताई. वहीं, सुनील गावस्कर ने भी उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए. गावस्कर ने संजू को लेकर कहा कि विरोधी टीमें शॉर्ट गेंदे डालकर डीप स्क्वायर फील्डिंग लगाकर उन्हें बार-बार फंसाती हैं. गावस्कर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि संजू बार-बार इसी वजह से आउट होते है.

ज़रूर पढ़ें