T20 World Cup 2026: अगर रद्द हुआ भारत बनाम विंडीज मैच तो कौन जाएगा सेमीफाइनल में? जानिए नियम

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को होने वाला मुकाबला बेहद अहम हो गया है.
IND vs WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को होने वाला मुकाबला बेहद अहम हो गया है. कोलकता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मैच में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मारो का होगा. लेकिन अब सवाल है कि अगर किसी वजह से यह मुकाबला रद्द होता है तो भारत-वेस्टइंडीज में से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा?

रद्द हुआ मैच, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकेट?

ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज मैच में जीतने वाली टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर बारिश या किसी और कारण से यह मैच रद्द होता है तो ऐसे में दोनों टीमों को आईसीसी के नियम के तहत 1-1 पॉइंट मिलेंगे. इस स्थिति में दोनों टीमों के 3-3 बराबर पॉइंट्स हो जाएंगे. अगर इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकलता है तो ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रनरेट के आधार पर लिया जाएगा. वेस्टइंडीज का मौजूदा नेट रनरेट +1.791 है, जो भारत के -0.100 से कई ज्यादा बेहतर है. ऐसे में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल के लिए  क्वालीफाई कर जाएगा और भारत का सफर इस टूर्नामेंट में यही खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अर्शदीप सिंह ने रचा नया कीर्तिमान, बुमराह को पछाड़कर बने नंबर 1

भारत-वेस्टइंडीज मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-वेस्टइंडीज मैच वाले दिन कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मैच के वक्त मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. ऐसे में टीमों को अपने प्रदर्शन के दमपर सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी. भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हरहाल में इस मैच को जितना होगा.

टॉप पर साउथ अफ्रीका

ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. वेस्टइंडीज को हराकर अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. वहीं 2 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज दूसरे पायदान पर है. इसके अलावा भारत के भी 2 पॉइंट्स है लेकिन नेट रनरेट के कारण वह तीसरे स्थान पर है.

ज़रूर पढ़ें