अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहने पर भड़के आर अश्विन, मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब

R Ashwin: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ दिन पहले अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया था. जिसपर अब भारतीय दिग्गज आर अश्विन ने करारा जवाब दिया है.
R Ashwin

आर अश्विन

R Ashwin: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जड़ा. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन्हें स्लॉगर बताया था. जिसपर अब भारतीय दिग्गज आर अश्विन ने करारा जवाब दिया है.

मोहम्मद आमिर को अश्विन ने दिया करारा जवाब

दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी पूर्व गेंदाबज मोहम्मद आमिर को करारा जवाब दिया है. अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आश्विन ने कहा कि आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अभिषेक को स्लॉगर कह रहे हैं. इसपर अश्विन ने कहा कि मैं बस एक बात साफ करना चाहता हूं कि आप उनके गेम को लेकर चाहे जो कहें लेकिन वह स्लॉगर नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: अगर रद्द हुआ भारत बनाम विंडीज मैच तो कौन जाएगा सेमीफाइनल में? जानिए नियम

युवराज का किया जिक्र

अश्विन ने अपनी वीडियो में अभिषेक को लेकर कहा कि आज क्रिकेट में उनका बैट स्विंग सबसे बेहतरीन में से एक है. हम सभी जानते है कि उनके गुरु युवराज सिंह है और उनका बैट स्विंग शायद उनसे भी बेहतर है. इससे बेहतर बैट स्विंग तो हो ही नहीं सकता. जब भी अभिषेक गेंद को हिट करते है वह बहुत दूर जाती है. इसलिए लोग उन्हें स्लॉगर कहने लगते हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अश्विन ने कहा कि अभिषेक की सिर्फ एक ही गलती है कि वह हर गेंद पर आक्रामक शॉट लगाते हैं.

जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ी फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में लगातार फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी की है. शुरुआती तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 55 रन की शानदार पारी खेली.

ज़रूर पढ़ें