Holi 2026: बांके बिहारी मंदिर में गुलाल की होली, मथुरा में लठमार होली की शुरुआत

Mathura Lathmar Holi: मथुरा में लठमार होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. इसकी शुरुआत राधा-कृष्ण की भव्य आरती के साथ हुई. होली के गीतों और भजनों से पूरा जन्म स्थान भक्ति के रंग में डूब गया. इस शानदार और रंगीन नज़ारे का आनंद लेने के लिए हज़ारों की संख्या में भक्त वहां पहुंचे.
Mathura Lathmar Holi

मथुरा में लठमार होली खेली गई

Mathura Lathmar Holi: ब्रज की पुरानी और पावन परंपरा को निभाते हुए इस साल भी होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. श्री बांके बिहारी जी मंदिर में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर रंगों की होली की शुरुआत हुई, जहां भक्तों ने भगवान के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली. वहीं श्री कृष्ण जन्म स्थान पर लट्ठमार होली का रंगारंग आयोजन हुआ. इस खास मौके को देखने के लिए मथुरा-वृंदावन में लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से पहुंचे और उत्सव का आनंद लिया.

बांके बिहारी के लाइव दर्शन होंगे

इतिहास में पहली बार रंगभरी एकादशी के शुभ अवसर पर भक्तों को एक खास सौगात मिली है. अब श्रद्धालु घर बैठे ही अपने आराध्य श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर में सुबह 7:00 बजे से लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत की गई, जबकि दोपहर 1:00 बजे से मंदिर के सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाइव दर्शन शुरू हो गए. इस सुविधा को सुचारू रूप से चलाने के लिए पिछले कई दिनों से इसका टेस्टिंग किया जा रहा था.

परिक्रमा मार्ग में लाखों श्रद्धालु नजर आए

होली के त्योहार के बीच एकादशी का भी पर्व रहा. इस कारण परिक्रमा मार्ग में लाखों श्रद्धालु एकत्रित हुए, जो परिक्रमा लगाने के साथ-साथ मंत्रोच्चार करते नजर आए. मंदिर परिसर चारों ओर से रंग-गुलाल से सराबोर दिखाई दे रहा था, वहीं लाखों श्रद्धालु बांके बिहारी के भजन-कीर्तन में लीन दिखे.

मथुरा में लठमार होली का उत्सव मनाया गया

मथुरा में लठमार होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. इसकी शुरुआत राधा-कृष्ण की भव्य आरती के साथ हुई. होली के गीतों और भजनों से पूरा जन्म स्थान भक्ति के रंग में डूब गया. इस शानदार और रंगीन नज़ारे का आनंद लेने के लिए हज़ारों की संख्या में भक्त वहां पहुंचे.

पिचकारी से रंग-गुलाल की बौछार हुई

मंच पर कलाकारों ने कई सुंदर प्रस्तुतियां दीं और फूलों की होली खेली. श्री कृष्ण जन्मस्थान में हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग और गुलाल की बौछार की गई, जिसके बाद मैदान में लठमार होली शुरू हुई. इसमें युवक कृष्ण और गोपियों का रूप धारण कर उत्साह के साथ लठमार होली खेलते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें-Holashtak 2026: होली तक इन 3 राशियों पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था का इंतजाम

मथुरा में खेली जा रही यह होली सिर्फ रंगों और उत्साह का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम और परंपरा का प्रतीक भी है. इस रंगभरे माहौल में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.

ज़रूर पढ़ें