कराची में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, जमकर तोड़फोड़, 9 लोगों की मौत
कराची में US Embassy के ऑफिर पर हमला
US Embassy Attack in karachi: पाकिस्तान के कराची में भीड़ ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया है. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने बैरिकेड तोड़ कर दूतावास ऑफिस के अंदर घुस गई. इसमें हमले में सबसे ज्यादा शिया समुदाय के लोग शामिल रहे. खामेनेई की हत्या के विरोध से शुरू हुआ विवाद बाद में US एंबेसी को ही निशाना बना लिया. इस दौरान अमेरिकन पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग कर दी, जिसमें करीब 9 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं.. फिलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, खामेनेई की मौत से गुस्साई भीड़ ने कराची में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, लेकिन यह विरोध देखते ही देखते काफी बढ़ गया और उग्र हो गया. कुछ ही देर बाद भीड़ ने कराची स्थिति अमेरिकी दूतावास को चारों ओर से घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए आग भी लगा दी. जिसकी वजह से पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया. काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
🚨🚨 US CONSULATE IN KARACHI IS UNDER ATTACK RIGHT NOW pic.twitter.com/q7xtvb9FHG
— Iran Observer (@IranObserver0) March 1, 2026
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
कराची में उग्र भीड़ की वजह से हालात बेकाबू हो गए. जिसको देखते हुए पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और दूतावास की तरफ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सील कर दिया. इसके बाद भी भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू-गैस के गोले और लाठीचार्ज किया. पूरा अमेरिकी दूतावास इस समय पुलिस छावनी में तब्दील है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
पुलिस के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है: रॉयटर्स
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2026
ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने की मारने की कोशिश, UN में अमेरिका का बड़ा दावा
अलर्ट मोड पर पुलिस
कराची में मामले को बढ़ते देख पाकिस्तान की सेना और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता पैदा कर दी है. फिलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है. सरकार ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.