IND VS WI: मैच के बाद क्यों इमोशनल हुए संजू सैमसन? कोहली-रोहित को याद करते हुए सुनाया डगआउट का किस्सा

IND VS WI: टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के आखिरी मुकाबला भारत और वेस्ट इंडीज दोनों के लिए करो या मरो वाला था. इस मैच में संजू सैमसन के जादुई अवतार की वजह से भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.
sanju samson

संजू सैमसन

IND VS WI: टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के आखिरी मुकाबला भारत और वेस्ट इंडीज दोनों के लिए करो या मरो वाला था. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. भारत के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ऐसा खेल दिखाया कि हर कोई रोमांचित हो गया और उन्होंने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया. लगातार खराब फॉम से परेशान चल रहे संजू ने आरपार वाल मुकाबले में करिश्मा करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी पारी के वजह से भारत ने मैच अपने नाम कर लिया.

अब तक की सबसे सफल रन चेज

मैच के दौरान एक तरफ संजू सैमसन खड़े थे और दूसरे तरफ से लगातार विकेट गिरते जा रहे थे. खेल के दैरान कई बार हार-चीत की स्थिति बनती नजर आई. लेकिन जब तक संजू मैदान में थे लोगों को तब उम्मीद थी. भारत के सामने 196 रन का बड़ा लक्ष्य था. जवाब में टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी सफल रन-चेज थी. मैच जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुष्कार लेते समय उनकी आंखे नम थी.

यह मेरे लिए पूरी दुनिया के जैसा है- संजू सैमसन

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए पूरी दुनिया जैसा है. जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखा. मैं इस दिन का इंतजार कर रहा था. मेरे करियर में उतार-चढ़व रहे. कई बार खुद से सवाल किया कि क्या मैं सफल हो पाऊंगा? लेकिन विश्वास नहीं छोड़ा. भगवान का शुक्र है कि आज का दिन मुझे देखने को मिला.

रोहित-कोहली को लेकर कही ये बात

सैमसन से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है. उन्होंने बताया कि वह करीब दस साल से राष्ट्रीय टीम के आसपास रहे हैं और इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को करीब से देखा. उन्होंने कहा, मैंने भले ही 50-60 मैच खेले हों, लेकिन करीब 100 मैच डगआउट से देखे हैं. बड़े खिलाड़ी मुश्किल हालात में कैसे मैच खत्म करते हैं, यह देखकर बहुत कुछ सीखने का मौका मिला.

जीवन का सबसे बड़ा दिन- संजू सैमसन

सैमसन ने आखिरी में कहा कि मैने कुछ खास करने के लिए सोचा नहीं था बस अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश थी. आज का दिन मेरे जीवन के सबसे बड़े दिनों में से एक है.

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ शतक जड़कर एलिसा हीली ने लिया ODI से संन्यास, शानदार अंदाज में कहा अलविदा

ज़रूर पढ़ें