Chandra Grahan 2026 Timing In India: साल के पहले चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू, जानें आपके शहर में क्या है टाइमिंग
चंद्रग्रहण
Chandra Grahan 2026 Timing In India: आज 3 मार्च को भारत में साल का पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. ये ग्रहण देश के लगभग संपूर्ण हिस्से में दिखाई देगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट की होगी. इस ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया है. भारत आज शाम 5 बजकर 59 मिनट के बाद ही पूरे भारत में चंद्रग्रहण देखा जा सकता है.
इन प्रमुख शहरों में ग्रहण का टाइमिंग
दिल्ली में ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 बजे तक दिखेगा
प्रयागराज में 6:08 से 6:46 बजे तक
वाराणसी में 6:04 से 6:46 बजे तक
कानपुर में 6:14 से 6:46 बजे तक
पटना और रांची में यह 5:55 से 6:46 बजे तक रहेगा
कोलकाता में 5:43 से 6:46 बजे तक दिखाई देगा.
इसके अलावा भुवनेश्वर में शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक
चेन्नई में शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक
हैदराबाद में शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक और
बेंगलुरु में शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक दिखेगा.
ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है
वहीं देखा जाए तो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में जैसे शिलांग, ईटानगर और गुवाहाटी में चंद्रमा पूर्ण रुप से ढका रहेगा. यहां पर दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से शाम 7 बजकर 53 मिनट तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से बचना चाहिए. माना जाता है कि इस वातावरण में नकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है इसलिए पूजा-पाठ और साधना का विशेष महत्व रहता है.
ये भी पढे़ं- Surya-Shani Yuti 2026: 25 मार्च को बन रहा है सूर्य-शनि का घातक संयोग, इन तीन राशियों की बढ़ेगी मुसीबत