भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, बोले- होली और रंगपंचमी नहीं मनाएंगे

MP News: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने होली और रंगपंचमी ना मनाने का निर्णय लिया है. इंदौर की परंपरागत गैर अपने वैभवशाली तरीके से निकले इसके लिए निर्देश दिए गए हैं. मैं गैर में शामिल नहीं रहूंगा.
Pushyamitra Bhargav

पुष्यमित्र भार्गव

MP News: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे इस बार होली और रंगपंचमी नहीं मनाएंगे. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए इंदौर महापौर ने कहा कि भागीरथपुरा में हमने अपनों को खोया है. ऐसे दुख के समय में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.

उन्होंने आगे कहा कि इसी कारण से होली और रंगपंचमी नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है. इंदौर की परंपरागत गैर अपने वैभवशाली तरीके से निकले इसके लिए निर्देश दिए गए हैं. मैं गैर में शामिल नहीं रहूंगा.

इंदौर महापौर ने क्या कहा?

इंदौर महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने अपने परिवार के लोगों को खोया है. इसी वजह से मैंने होली और रंगपंचमी नहीं मनाने का निर्णय लिया है. ऐसे समय में हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.

ये भी पढ़ें: Jabalpur: जबलपुर में बच्‍चों को स्‍कूल लाने-ले जाने वाले LPG वाहनों पर लगा प्रतिबंध, 1 अप्रैल से लागू होगा आदेश

गैर के बारे में क्या कहा?

इंदौर की प्रसिद्ध गैर के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विश्वविख्यात रंगपंचमी की ये गैर है. अपने स्वरूप में और वैभव के साथ निकले इसके लिए जो भी संसाधन, सुविधाएं, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा की व्यवस्था जो भी आवश्यक हैं वो करने के निर्देश दिए हैं. परंपरागत तौर से जो नगर निगम की टीम भी शामिल होगी. मैं रंगपंचमी के कार्यक्रम में शामिल नहीं रहूंगा.

भागीरथपुरा में क्या हुआ था?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • दरअसल, इलाके में ड्रेनेज का गंदा पानी ड्रिंकिंग वाटर की पाइपलाइन में जाने लगा था. जिससे घरों में दूषित पानी पहुंचा.
  • दूषित पानी पीने से रहवासियों को उल्टी-दस्त जैसी शिकायत हुई. पिछले साल यानी 21 दिसंबर 2025 को पहली मौत दर्ज की गई थी. वहीं, 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे.
  • जब पानी की जांच की गई तो इंसानी मल वाली बैक्टीरिया पाया गया था.

ज़रूर पढ़ें