टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बने भारत के सबसे सफल कप्तान
सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं. इसी के साथ भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. सूर्या अब भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
टी20ई में भारत के सबसे सफल कप्तान बने सूर्या
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उन्होंने जीत प्रतिशत में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो सूर्या ने अब तक 50 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है जिसमें भारत को 40 मैचों में जीत मिली हैं. उनका जीत प्रतिशत 81.25% का है. वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उनका जीत प्रतिशत 79.83% का है. रोहित ने 62 मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें 50 में जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें: ICC ODI Ranking: स्मृति मंधाना के सिर सजा नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, इस कंगारू गेंदबाज की भी हुई बल्ले-बल्ले
सूर्या की कप्तानी में भारत का शानदार रिकॉर्ड
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मैट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. जिसके बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में भारत एक भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारा है. इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 का खिताब जीता था. हालांकि कप्तानी मिलने के बाद बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.