CG News: होली के जश्न में डूबे नेता, अरूण साव ने पत्रकारों के साथ मनाई होली, गजेन्द्र यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ झुमे

CG News: छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश भर में आज होली की धूम है. लोग धूमधाम से होली मना रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के नाताओं के ऊपर भी होली का रंग चढ़ा है. एक ओर जहां डिप्टी CM अरूण साव ने पत्रकारों के साथ होली मनाई वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी जश्न में डूबे नजर आए.
CG News

अरूण साव होली के जश्न में डूबे

CG News: छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश भर में आज होली की धूम है. लोग धूमधाम से होली मना रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के नाताओं के ऊपर भी होली का रंग चढ़ा है. एक ओर जहां डिप्टी CM अरूण साव ने पत्रकारों के साथ होली मनाई वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी जश्न में डूबे नजर आए.

अरूण साव ने पत्रकारों के साथ मनाई होली

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज सुबह पत्रकारों के साथ होली खेली. वहीं वे नया रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. जहां BJP कार्यकर्ता और अन्य मंत्रियों ने धूमधाम से होली मनाई. इस दौरान अरुण साव ने कहा, “होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। यह त्योहार हमारे जीवन में रंग भरता है…”

CM साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से एक वीडियो संदेश साझा कर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में लिखा, “रंगों की अनुपम छटा, उमंगों की मधुर तरंग और हर्षोल्लास से परिपूर्ण पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं”

ये भी पढ़ें- Holi 2026: छत्तीसगढ़ में होली की धूम, गांवों में गूंज रहे फाग गीत, शहरों में भी झूमे लोग

गजेन्द्र यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ झुमे

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के सेवा सदन कार्यालय में होली मिलन समारोह की धूम रही. वहीं अपने चहेते विधायक को रंग-गुलाल लगाने जनता व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा. गजेन्द्र यादव के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र स्थित सेवा सदन कार्यालय में आज होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी पहुंच रहे है. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे है.

ज़रूर पढ़ें