रहस्यमयी डिलीवरी!बिना ऑर्डर किए ही धड़ाधड़ आ रहे हैं Amazon पार्सल, बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे 100 डिब्बे
Amazon delivery mistake
एक बुजुर्ग महिला के साथ अजीब सी घटना हो रही है. न ऑर्डर न पेमेंट फिर लगातार उसके घर पर 100 से ज्यादा ऐमेजॉन पार्सल डिलिवर हो गए हैं. इस से बुजुर्ग महिला भी परेशान है. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. हालांकि इस संबंध में कंपनी की तरफ से जांच शुरु कर दी गई है. 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिनका नाम पैट हर्ली है और वह अमेरिका में रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने बताया है कि उनके घर अब तक 100 से ज्यादा पार्सल डिलिवर हो चुके है.
उन्होंने किसी भी तरह का ऑर्डर प्लेस नहीं किया
उनका कहना है कि ना तो उन्होंने ऐमेजॉन पर कोई अकाउंट है और ना ही उन्होंने किसी भी तरह का ऑर्डर प्लेस किया है. हिला ने बताया है कि इसकी शुरुआत बीते साल गर्मियों में हुई थी. जब पहली उनके घर पर कुछ बॉक्स पहुंचे. पैकेज पर लिखा पता तो सही था, लेकिन जिस शख्स का नाम बॉक्स पर लिखा था, वह उससे बिलकुल अनजान थीं.
शुरुआत में महिला को लगा कि
शुरुआत में उन्हें लगा कि यह गलती से डिलिवर हुआ है, लेकिन फिर भी कुरियर लगातार आ रहे थे इसके बाद महिला परेशान हो गई. हैरानी की बात तो ये है कि महिला दिव्यांग है और इतने सारे बॉक्स की वजह से उनको काफी परेशानी भी हो रही है. हिला ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया है कि कई बार तो पैकेज उनके दरवाजे तक तक को ब्लॉक कर देते हैं. इसके बाद महिला बड़ी मुश्किल से उन पार्सल को एक जगह से दूसरी जगह पर रखते हैं.
जब ऐमेजॉन को इस बारे में पता चला तो…
महिला ने ये भी बताया कि हर बार बॉक्स पर एक ही व्यक्ति का नाम लिखा रहता है और इस नाम वाले व्यक्ति उनके घर के आसपास नहीं रहता है. ऐमेजॉन को जब इसके बारे में पता चला तो ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ने उनसे माफी मांगी हैं. साथ ही कंपनी ने बताया है कि इस संबध में वह जांच करेंगे और पता करेंगे कि समस्या कहां से शुरु हुई है.
ये भी पढे़ं: ‘अमेरिकी और इजराइली हमले आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं’, ईरान पर अटैक को लेकर रूस ने किया आगाह!