अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पति बता बैठीं प्रेस सेक्रेटरी केटी, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस ही हो गई वायरल

Katie Zacharia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुबान फिसलने के कारण चर्चा में आ गईं. उन्होंने गलती से ट्रंप को अपना पति बता दिया.
katie zacharia

केटी जकारिया

Katie Zacharia Viral Moment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया अपनी पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जमकर वायरल हो रही हैं. मामला भी कुछ दिलचस्प था कि व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों के बीच अचानक सबका ध्यान उनकी जुबान फिसलने पर चला गया. केटी ने गलती से राष्ट्रपति ट्रंप को अपना पति बता दिया. बस फिर क्या था, इस छोटी-सी चूक ने इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया.

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केटी जकारिया पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं. इसी बीच बोलते-बोलते उनकी जुबान फिसल गई और वह ट्रंप को अपना पति कह बैठीं.

हालांकि, यह महज बोलने में हुई एक गलती थी, लेकिन कैमरों के सामने हुई इस चूक को लोगों ने तुरंत पकड़ लिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा और यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट करना शुरू कर द‍िए.

पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही हो गई गड़बड़!

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी भी प्रेस सेक्रेटरी के लिए अहम होती है. ऐसे मौके पर हर शब्द नपा-तुला बोलना पड़ता है, क्योंकि सामने बैठे पत्रकारों के साथ-साथ कैमरे और सोशल मीडिया भी हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखते हैं. केटी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें अपनी बातों और जवाबों से छाप छोड़नी थी, वहां उनकी एक जुबानी चूक ही सुर्खियां बटोरने लगी.

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजा

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को लेकर चुटकी ली. किसी ने इसे पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस का दबाव बताया, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शुरुआत ही काफी यादगार हो गई. इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई प्रेस सेक्रेटरी का बचाव भी किया. जकारिया को कैरोलिना लैविट की जगह प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. 29 साल की लैविट ने हाल ही में प्रेस सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ? राहुल ने लगाए पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर के आरोप

ज़रूर पढ़ें