अमिताभ से लेकर धोनी तक…अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे सितारे, ऐश्वर्या ने लूटी महफिल
Arjun Tendulkar wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज मुंबई में सानिया चंडोक के साथ शादी कर रहे हैं. इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स 3 मार्च से ही शुरू हो गए थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ और महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे हैं. इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आईं, जिनकी सादगी और खूबसूरती ने सबका ध्यान खींच लिया और उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देश के बड़े-बड़े राजनेता, बिजनेसमैन और दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर पूरा सिनेमा जगत ही नहीं, बल्कि कई बड़ी हस्तियां इस खुशी भरे पल में शामिल हुईं.
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ अर्जुन तेंदुलकर को आशीर्वाद देने शादी के वेन्यू पर पहुंचे.
जया बच्चन अपनी सदाबहार खूबसूरती बिखेरते हुए एक शानदार सिल्क साड़ी में बेहद शालीन नजर आईं, वहीं बिग बी ने अपने खास अंदाज में पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहना हुआ था.
पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच के साथ अर्जुन और सानिया के निकाह में चार चांद लगाने पहुंचे.
जहां युवराज सिंह एक शाही शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं हेजल कीच ने अपनी खूबसूरती को पारंपरिक साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी के साथ बखूबी निखारा.
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने बेज और क्रीम रंग के मैचिंग कपड़ों में एक साथ बहुत ही सुंदर ट्विनिंग की.
साक्षी ने फूलों वाली कढ़ाई का अनारकली सूट और नेकलेस पहना था, जबकि धोनी के कुर्ते पर भी वैसा ही थ्रेड वर्क नज़र आया.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपने शानदार स्टाइल से सबका दिल जीत लिया.
जैसे ही यह कपल वहां पहुंचा, पैपराजी ने उनकी ढेर सारी तस्वीरें लीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.