Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 13,808 गेंदों में 350 टेस्ट विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इसी के साथ वह सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा है.
Anaya Bangar Surgery Challenges: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराकर अब लड़की बन गए हैं. उनकी नई पहचान अनाया बांगर बन चुकी है. अपनी इस नई पहचान को लेकर अनाया अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.अब सर्जरी कराने के करीब 7 महीने बाद अनाया ने अपना अनुभव शेयर किया है और बताया की रिकवरी के दौरान उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले कई फ्रेंचाइजियों ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को यह जिम्मेदारी सौंपी है. ऐसे में तस्वीरों में जानते हैं आईपीएल की सभी 10 टीमों के हेड कोच के नाम.
Ishan Kishan Ruled Out: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए है. उनकी जगह बीसीसीआई ने कुमार कुशाग्र को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है. इस बदलाव के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इवेलन और विकेटकीपिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Top Record vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में कई बार बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है. हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में 226 रनों का टारगेट चेज किया और 4 विकेट से जीत हासिल की. इसी कड़ी में आज हम आपको टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े रन चेज के बारे में बताने जा रहे हैं.
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. महाराष्ट्र के सांगली में उनका एक आलीशान घर है. यह घर करीब 5,000 वर्ग फुट में बना हुआ है, जिसे 2 अपार्टमेंट को मिलाकर बनाया गया है. स्मृति के इस आलीशान आशियाने में शानदार इंटीरियर से लेकर प्राइवेट जिम तक की सुविधाएं हैं. आइए, तस्वीरों में देखें उनके खूबसूरत आशियाने की झलक.
Rahane Villa Photo Gallery: भारतीय पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर महाराष्ट्र के इगतपुरी स्थित अपने आलीशान हॉलिडे विला 'राया एस्टेट' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है. सह्याद्री की पहाड़ियों के बीच और वैतरणा झील के नजरों के बीच बना यह विला लग्जरी और नेचर की खूबसूरती का बेहतरीन कांबिनेशन है.
Suryakumar Yadav Dubai House: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि दुबई में खरीदी गई एक आलीशान प्रॉपर्टी है. सूर्या ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है. खास बात ये है कि वो अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं.
Yuvraj Singh In Top 5: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांच जारी है. टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 6 मैचों के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में युवराज सिंह चौथे नंबर पर हैं. जबकि यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल फिलहाल टॉप-5 की रेस से बाहर हैं. आइए जानते हैं WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन हैं...
Asian Games 2026: जापान के आईची नगोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है. इस बार भारत ने कई खेलों में एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार पदक जीते.आज हम आपको ऐसे ही 7 खेलों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसमें भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में मेडल जीते हैं.