Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
भगवान श्री राम (फाइल फोटो)
Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप में हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाई जाती है. इस दिन चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन हाेता है. हालांकि आमतौर पर देखा जाए तो पंचांग के भेद के कारण जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जाता है. लेकिन इस साल कई वर्षो के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि मर्यादापुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी दो दिन तक मनाई जाएगी.
कब है राम नवमी?
- चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तिथि यानी 26 मार्च 2026 को सुबह 11:38 से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 मिनट तक रहेगी. इस दिन भगवान श्री राम की पूजा का विशेष मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:41 तक रहेगा.
भगवान राम की पूजा करने का सही समय
- राम नवमी के दिन पूजा अनुष्ठान करने के लिए सबसे शुभ समय मध्याह्न का माना जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मध्याह्न के मध्य का समय श्री राम के जन्म के क्षण को दर्शाता है और मंदिरों में इस क्षण को भगवान राम के जन्म काल के रूप में मनाया जाता है. श्री राम का जन्म दोपहर 12 बजे हुआ था, इसलिए इस दिन पूजा करने कि लिए मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 सबसे श्रेष्ठ होगा.
- वैष्णव संप्रदाय के लोग 27 मार्च 2026 को उदयतिथि के अनुसार राम नवमी मनाएंगे. इस दिन भगवान राम की पूजा करने का सबसे शुभ मध्याह्न मुहूर्त 11:13 से लेकर दोपहर 01:41 तक रहेगा.
कैसे करें राम नवमी का व्रत?
- राम नवमी के दिन आठ प्रहर उपवास करने का सुझाव दिया जाता है. इसका अर्थ होता है कि भक्तों को सूर्योदय से लेकर सूर्योदय तक व्रत का पालन करना चाहिए. राम नवमी का व्रत तीन अलग-अलग प्रकारा से किया जाता है.
- नैमित्तिक – इस व्रत को बिना किसी कारण के भक्तों के द्वारा किया जाता है.
- नित्य – इस व्रत को जीवन पर्यन्त बिना किसी कामना एवं इच्छा के किया जाता है.
- काम्य – इस व्रत को किसी विशेष मनोरथ की पूर्ती हेतू रखा जाता है.
ये भी पढे़ं- Vastu Tips For Home: नए शहर में किराए का घर लेने जा रहे हैं? सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)