US-Israel Iran War: ‘अभी और कठिन होंगे हालात…’, इजरायल-ईरान जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
राजनाथ सिंह
US-Israel Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही है जंग का आज सातवां दिन है. अभी भी इन देशों के बीच लगातार हमले जारी हैं. मिडिल ईस्ट में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इसके चलते कई देशों में तनाव भी बढ़ गया है. इसी बीच भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट के हालातों को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि अभी हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं.
अशांति का सीधा असर तेल की सप्लाई पर पड़ता है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने आगे कहा ‘यदि हम स्ट्रेट ऑफ हार्मुस या पूरे पर्शियन गल्फ क्षेत्र को देखें तो यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है. जब इस क्षेत्र में अशांति होती है तो उसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ता है. आज हम सप्लाई चेन विघटन, केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी देख रहे हैं. इन अनिश्चितताओं का सीधा प्रभाव अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर पड़ता है. ‘
#WATCH | Kolkata | On the impact of US-Israel vs Iran conflict, Defence Minister Rajnath Singh says, "Strait of Hormuz or the entire Persian Gulf region is a crucial area for global energy security. When there is a disruption or interruption in this region, it directly impacts… pic.twitter.com/WTXKH4efB7
— ANI (@ANI) March 6, 2026
आगे और खराब होगी स्तिथि-राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा ‘वर्तमान में स्थिति काफी जटिल हो गई है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह आगे जाकर और जटिल होती जाएगी. आज जिस तरह अलग-अलग देश जमीन पर, हवा में और समुद्र में और स्पेस तक में एक दूसरे से टक्कर ले रहे हैं. यह वास्तव में हम सभी के लिए चिंता का विषय है. यह एक असमान्य स्थिति है, मुझे ज्यादा चिंता इस बात की है कि यह असमान्य स्थिति अब न्यू नॉर्मल बन रही है.’
ये भी पढ़ें: खाड़ी में जंग के बीच भारत की कनाडा से डील, पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लग रही?