ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल की स्ट्राइक, जबरदस्त बमबारी से सबकुछ तबाह!
नतांज परमाणु केंद्र पर अटैक
Iran-Israel war: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर एकबार फिर से ईरान के परमाणु ठिकाने को टारगेट किया है. इस बार ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल ने मिलकर यहां जबरदस्त बमबारी की है. राहत की बात यह है कि इस हमले के बाद किसी भी तरह के रेडियोधर्मी पदार्थ (रेडिएशन) के रिसाव की खबर नहीं है.
ईरान सरकार ने कहा कि…
ईरान सरकार ने इस हमले को अमेरिका और इजरायल की उस पुरानी चाल का हिस्सा बताया है जिसेक जरिए वे ईरान पर सैन्य दवाब बनाना चाहते है, हालांकि इस हमले में किसी की जान नहीं गई वहीं धमाके बाद आसपास रहने वाले लोग पूरी तरीके से सुरक्षित हैं. रिकॉर्ड की बात करें तो 2025 से अब तक इस सेंटर पर कई बार हमले हो चुके हैं, जिससे संपत्ति का नुकसान तो हुआ ही हैं लेकिन पर्यावरण को अभी तक कोई खतरा नहीं हैं.
पिछले साल जून में भी यही था टारगेट
गौरतलब है कि पिछले साल 2025 जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों का भंयकर युद्ध चला था. उस दौरान भी नतांज ही मेन टारेगट था. उस समय भी अमेरिका सीधे तौर पर इस संघर्ष का हिस्सा बन गया था. अब एक बार फिर से इसी जगह पर बमबारी होना साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट में हालात और भी ज्यादा खराब होने वाले हैं.
अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने की नुकसान की पुष्टि
ये भी पढे़ं: जनरल कैटगरी की महिलाओं और बेरोजगारों के लिए 1500-1500 रुपये, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में ममता बनर्जी का बड़ा दांव