बांग्लादेश ने आयरलैंड दौरा टाला, भारत की मेजबानी की तैयारी में जुटा, जानें कब प्रस्तावित है टूर

Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर 2026 में प्रस्तावित आयरलैंड दौरा स्थगित कर दिया है.
Bangladesh

बांग्लादेश

Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर 2026 में प्रस्तावित आयरलैंड दौरा स्थगित कर दिया है. बोर्ड इस अवधि के दौरान भारतीय टीम की मेजबानी पर फोकस कर रहा है, जिसके चलते दोनों बोर्ड आपसी सहमति से इस सीरीज को आगे बढ़ाने पर राजी हुए हैं. हालांकि भारत का यह दौरा अभी अंतिम रूप से तय नहीं है.

बांग्लादेश ने क्यों टाला आयरलैंड दौरा?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में प्रस्तावित आयरलैंड दौरा स्थगित कर दिया है. बोर्ड इस दौरान भारत की मेजबानी करते की तैयारी कर रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बॉर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जब भारत के साथ होने वाली सीरीज को 2025 से टालकर सितंबर 2026 में शिफ्ट किया गया था, तभी आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड से नई तारीख देने का अनुरोध किया गया था. उस वक्त आयरलैंड ने 2026 में दौरे को रिशेड्यूल करने में असहमति जताई थी. इसके बाद दोनों बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज को टालने में सहमत हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा 2027 में किसी भी समय आयोजित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे धीमे शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में किंग कोहली का भी नाम

क्या बांग्लादेश दौरे पर जाएगा भारत?

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अगर भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाती है, तो टीम 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी. वनडे मुकाबले 1,3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैचों का आयोजन 9,12 और 13 सितंबर को होगा. बता दें, भारत का बांग्लादेश दौरा अंतिम रूप से ते नहीं है. भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे फाइनल माना जाएगा. अगर सरकार की मंजूरी मिलती है, तो ही टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करेगी.

बांग्लादेश की क्वालिफिकेशन पर नजर

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान की मेजबानी की थी, जहां उन्होंने पाक टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था. इस जीत के बाद बांग्लादेश आईसीसी वनडे रैंकिंग पर नौवें स्थान पर पहुंच गया है. 79 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टीम वेस्टइंडीज से आगे है. ऐसे में बांग्लादेश की नजर अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी हैं.

ज़रूर पढ़ें