MP News: प्रदेश के इस शहर को PM-eBus योजना से मिलेगा बड़ा तोहफ़ा, सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई ई-बसें

MP News: शहर के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और अधिक सुविधाजन बनाने के लिए जल्द ही शहर में नई 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी.
ग्वालियर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

ग्वालियर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहरवासियों के लिए खुशखबरी हैं. शहर के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और अधिक सुविधाजन बनाने के लिए जल्द ही शहर में नई 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी. ये सभी बसें PM-eBus योजना के तहत चलेंगी और इनमें ITMS और PIS सिस्टम लगे होंगे, जिससे इनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी. इन बसों के शुरु हो जाने से शहर में यातायात को नई ऊंचाईयां मिलेगी साथ ही रोज सफर करने वाले लोगों को राहत भी मिलेगी.

पहले चरण में 60 बसें आएंगी

पहले चरण में 60 बसें आएंगी, जबकि बाकी 40 बसें दूसरे चरण में बेड़े में शामिल होंगी. ये 9 मीटर लंबी मिडी बसें एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर सकेंगी. शहर में दस रुट निर्धारित किए गए हैं. ये बसें एक बार चार्ज करने पर लगभग 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी. पहले चरण में 60 बसें शुरू की जाएंगी, जिसके बाद दूसरे चरण में 40 बसें चलाई जाएंगी. इस सेवा के मई-जून 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है.

इस बसों में क्या सुविधाएं मिलेंगी

ये बसें CCTV, पैनिक बटन और डिजिटल डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी. निगम द्वारा पीथमपुर, धरा में पहले ही बसों का निरीक्षण किया जा चुका है. जिस इलाके से ये बस गुजर रही होगी उससे जुड़ी जानकारी बस के अंदर लगी स्क्रीन पर यात्रियों को दिखाई देगी. रिपोर्टों के अनुसार शहर में 10 मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनका संचालन जलालपुर और रामौआ डिपो से किया जाएगा. डिपो और चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण पर ₹15.50 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP BJP ने महिला पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की, 38 नेताओं के नाम शामिल

ज़रूर पढ़ें