Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसे चेक करके नतीजे

Bihar Board 12th Result: बिहार के लगभग 13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है.
Bihar Board 10th Result

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार के 13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सोमवार (23 मार्च) को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की मौजूदगी में परिणाम घोषित किया गया. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का परीक्षाफल एक साथ जारी किया गया.

लड़कियों ने बाजी मारी

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया. मूल्यांकन के 25 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित किया गया. परीक्षा परिणाम 85.19 फीसदी रहा. वहीं 86.23 फीसदी छात्राओं को सफलता हाथ लगी और 84.09 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए. इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं शामिल रहीं.

आदित्य प्रकाश साइंस स्ट्रीम टॉपर

  • प्रथम स्थान – आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 481 अंक
  • द्वितीय स्थान – साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नेवादा) – 479 अंक
  • तृतीय स्थान – अनामिका कुमारी (बेगुसराय) – 478 अंक

निशु कुमारी ने आर्ट्स से किया टॉप

  • प्रथम स्थान – निशु कुमारी (गया) – 479 अंक
  • द्वितीय स्थान – सिद्धि शिखा, चंद्रदीप कुमार और एमडी लकी अंसारी – 478 अंक
  • तृतीय स्थान – नसरीन प्रवीन, साजिया अंसारी, निसु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श – 477 अंक

अदिति कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम से पाया प्रथम स्थान

  • प्रथम स्थान – अदिति कुमारी (पटना) – 480 अंक
  • द्वितीय स्थान – माही कुमार (पटना) – 476 अंक
  • तृतीय स्थान – निशिका श्री (पटना) – 475 अंक

ये भी पढ़ें: Share Market खुलते ही निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए स्वाहा, जानें क्यों गिरा बाजार

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर विजिट करना होगा. यहां रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा को एंटर करके व्यू पर क्लिक करना होगा. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. यहां से आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

प्रथम स्थान वाले को 2 लाख का इनाम

BSEB 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी छात्रों को 3 दिसंबर के दिन सम्मानित करेगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले को 1.5 लाख और तीसरी रैंक धारक को 1 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे. इसके साथ ही 10 के टॉपर्स को 12वीं कक्षा तक के लिए 2000 रुपये प्रति महीने और 12वीं के टॉपर्स को ग्रेजुएशन तक के लिए 2500 रुपये प्रति महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी.

ज़रूर पढ़ें