Share Market खुलते ही निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए स्वाहा, जानें क्यों गिरा बाजार
शेयर बाजार में हाहाकार
Share Market Crash: भारतीय शेयर आज बुरा तरह से टूट गया है. जिसकी वजह से निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा स्वाहा हो गए हैं. आज सोमवार को हफ्ते का पहला दिन है. पहले दिन की शुरुआत ही काफी खराब देखने को मिली है. बिकवाली का दबाव इतना बढ़ गया कि निफ्टी करीब 600 अंक और सेंसेक्स करीब 1990 अंक टूट गया है. यानी बाजार में निवेशकों के अंदर का डर साफ दिखाई देने लगा है. यहां जानें शेयर बाजार में गिरावट की वजह.
निफ्टी 50 करीब 22,510 और सेंसेक्स 72,640 के करीब ट्रेड कर रहा है. शेयर बाजार में एक दिन में काफी बड़ी गिरावट है. निवेशकों के बाजार खुलते ही करीब 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए. एक्सपर्ट भी अभी निवेशकों से शेयर बाजार से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है. एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव जारी रहेगा. तब तक शेयर बाजार के निवेश में सावधानी बरतें. क्योंकि इन दिनों बाजार में काफी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
कच्चे तेल की कीमत बनी चिंता
कच्चे तेल की कीमत दिनों-दिन आसमान छूती जा रही हैं. वर्तमान कीमत करीब 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है, जो भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए काफी चिंताजनक है. अगर तेल काफी लंबे समय तक महंगा रहा, तो इसका असर न सिर्फ भारतीय शेयर बाजार पर, बल्कि GDP ग्रोथ पर भी देखने को मिल सकता है.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली
पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी है. मिडिल ईस्ट जंग शुरू होते ही विदेशी निवेशकों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेच चुके हैं. बिकवाली इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बाजार काफी कमजोर हो गया. जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में साफ देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट जंग ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर! Emergency जैसे हालात, सरकार ने 200% बढ़ाए ईंधन के दाम
मिडिल ईस्ट तनाव
मिडिल ईस्ट तनाव भारतीय शेयर बाजार गिरने का सबसे बड़ा कारण है. हाल ही में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देकर तनाव को और बढ़ा दिया है. इसलिए निवेशक डर गए और घबराहट में बिकवाली शुरू कर दी.