MP Cabinet Decisions: एमपी में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
सीएम मोहन यादव
MP Cabinet Decisions 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इस बैठक में प्रदेश के युवाओं और शासकीय कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं. सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन देने और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि पर मुहर लगा दी है.
महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि
मोहन यादव कैबिनेट के इस फैसले ने प्रदेश के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. मुख्यमंत्री के पूर्व आदेश के अनुरूप, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव का कैबिनेट ने विधिवत अनुमोदन कर दिया है. कैबिनेट के इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में सम्मानजनक बढ़ोतरी होगी. जिनसे उनपर बढ़ती महंगाई का बोझ कम होगा.
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट की बैठक में सरकार शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 का अनुमोदन कर करने जा रही है. इस योजना के तहत साल में 5 हजार युवाओं को पुलिस सहित सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए रहने-खाने की सुविधा के साथ प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
#WATCH | भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक की। pic.twitter.com/6IgRaz68G8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2026
फिजिकल और थ्योरी दोनों की ट्रेनिंग
इस योजना के तहत अभ्यर्थियों को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए जरूरी फिजिकल और थ्योरी दोनों की ट्रेनिंग कराई जाएगी. यह प्रशिक्षण की सुविधा संभाग स्तर पर शुरू कराने की तैयारी की जा रही है. योजना के अनुसार 45 दिन की मुफ्त प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस दौरान युवाओं को रहने खाने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी.
इसके अलावा उन्हें स्टडी मटेरियल और ट्रेनिंग किट भी दी जाएगी.
प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक सहायता
गौरतलब है कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी बस कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार था. प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकार बालिकाओं को 1100 रुपये और बालकों को 1000 रुपये की शिष्यवृत्ति (Stipend) भी प्रदान करेगी.