इंतजार खत्म! 12वीं के मेधावी छात्रों को कल मिलेगी स्कूटी, 7,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को CM मोहन यादव देंगे सौगात

Meritorious Students Scooty Scheme: मध्‍य प्रदेश के 12वीं टॉपर्स स्‍कूल स्टूडेंट्स के लिए 19 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है. कल मुख्‍यमंत्री मोहन यादव छात्र-छात्राओं को ई-स्‍कूटी (मोटराइज्ड वाहन) की सौगात देंगे.
CM Scooty Distribution (File photo)

सीएम स्‍कूटी वितरण (फाइल फोटो)

Scooty Distribution For Meritorious Students: मध्‍य प्रदेश के 12वीं टॉपर्स स्‍कूल स्टूडेंट्स के लिए 19 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है. कल मुख्‍यमंत्री मोहन यादव छात्र-छात्राओं को ई-स्‍कूटी (मोटराइज्ड वाहन) की सौगात देंगे. प्रदेश के करीब 7500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्‍कूटी मिलेगी.

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्‍कूल में स्‍कूटी वितरण का कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने वाले छात्रों को पहले प्रयास में 70 प्रतिशत अंक और स्‍कूल में प्रथम स्‍थान लाना जरूरी है. योजना पर सरकार अब तक 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है

स्‍कूल में नियमित होना अनिवार्य

बता दें कि योजना का लाभ केवल स्‍कूल टाॅप करने से नहीं मिलेगा. छात्रों को शासकीय हायर सेकंडरी स्‍कूल में नियमित होना अनिवार्य है. साथ ही 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में देनी होगी और 70 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा. प्रदेश के करीब 23 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को अब तक योजना का लाभ मिल चुका है.

राशि मिलने से पहले वाहन खरीदने पर होगी कार्रवाई

स्‍कूटी वितरण से पहले विभाग ने साफ कहा है कि पात्र विद्याथी को स्‍कूटी की राशि मिलने के बाद ही वाहन खरीदना होगा. इससे पहले वाहन खरीदने पर केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि उसके पालक और संबंधित जिला शिक्षा अध‍िकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी. आदेश में कहा गया है कि ऐसे मामले में पालक और डीईओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी.

डीलर से लेना होगा वाहन का कोटेशन

इसके अलावा कोटेशन में निर्धारित वाहन के अलावा अन्‍य वाहन का चयन नहीं किया जाएगा. जैसे मोटर बाइक आदि‍ का चयन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. यानी की योजना का पैसा किसी भी इच्‍छा के अनुसार वाले वाहन पर नहीं किया जा सकेगा. वहीं विभाग ने आदेश में कहा है कि डीलर से कोटेशन लेना होगा. इस कोटेशन में एक्स-शोरूम कीमत, राजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस और एसेसरीज का पूरा विवरण लेना होगा और कोटेशन अपने स्‍कूल प्राचार्य को देना होगा.

कितनी मिलेगी राशि?

योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को मोटराइज्ड वाहन चुनने पर अधिकतम 90 हजार और ई-स्‍कूटी चुनने वालों को अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि मिलेगी. वहीं योजना की इस राशि में वाहन की एक्स-शोरूम कीमत के साथ रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस, दो हेलमेट और एसेसरीज का पैसा शामिल है.

ये भी पढे़ं- एमपी बोर्ड के मेधावी छात्रों का इंतजार खत्म, 16 सितंबर को 7,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कूटी

ज़रूर पढ़ें