RCB के बिकने पर क्या बोले विजय माल्या? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
विजय माल्या
Vijay Mallya : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स के संघ ने मिलकर खरीदा है. बता दें, आरसीबी की ये ट्रेड डील करीब 16,500 करोड़ रुपये में हुई, जिससे यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है.
इस डील के बाद फ्रेंचाईजी के पूर्व मालिक या यूं कह ले संस्थापक मालिक विजय माल्या की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फ्रेंचाईजी के नए मालिकों को बधाई दी है. माल्या ने इस फ्रेंचाईजी को 2008 में 450 करोड़ में खरीदा था.
विजय माल्या ने क्या कहा?
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नए मालिक मिलने पर फ्रेंचाईजी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है. माल्या ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, मैं आरसीबी के नए मालिकों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आईपीएल की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी थी, तब ज्यादातर लोग मुझ पर हंसे थे और मेरे निवेश को दिखावटी परियोजना बताकर आलोचना की थी। मेरे इस सनक के पीछे रॉयल चैलेंजर्स ब्रांड को खड़ा करना था, और इसलिए मैंने इस फ्रेंचाईजी का नाम आरसीबी रखा.
I would like to heartily congratulate the new owners of RCB. I wish them the very best and Godspeed with the most valuable IPL franchise. When I bought the franchise in 2008 for INR 450 crores, most people laughed at me and criticised my investment as a vanity project. Behind my…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 26, 2026
कोहली का किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि,अपने 450 करोड़ रुपये के निवेश को 16,500 करोड़ रुपये तक बढ़ते देखना बेहद खुशी हो रही है. आरसीबी हमेशा मेरे डीएनए में बसी रहेगी. इससे जुड़ी मेरी यादें कभी मिट नहीं सकतीं, जिसमें युवा विराट कोहली को चुनना भी शामिल है, जो आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. मेरे नेतृत्व में और उसके बाद भी आरसीबी से जुड़े सभी प्रशंसकों को हार्दिक धन्यवाद और बेंगलुरु के शेर आरसीबी को अपना समर्थन जारी रखने की कामना करता हूं. नमस्कार.