‘ए नीतीश जी बिहार छोड़ के काहे जात बानी’, JDU के बुजुर्ग कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से पूछा सवाल, Video

बुजुर्ग कार्यकर्ता कहते हैं, 'बिहार छोड़ के काहे जात बानी, ए नीतीश जी बिहार छोड़ के काहे जात बानी. जवाब दी, जवाब दी. नीतीश जी दिल्ली मत जाइए.'
An elderly JDU worker stopped Nitish Kumar from going to Delhi.

JDU के बुजुर्ग कार्यकर्ता ने नीतीश कुमार को दिल्ली जाने से रोका.

JDU worker appeal to Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का ऐलान कर चुके हैं. वे आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी देंगे. नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का ऐलान किया है, तभी से बिहार में लगातार सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जेडीयू के कार्यकर्ता पहले ही काफी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. ऐसे में जेडीयू के बुजुर्ग कार्यकर्ता का एक वीडियो सामने आया है. जो नीतीश कुमार से बिहार ना छोड़ने की अपील कर रहे हैं. भोजपुरी में बुजुर्ग कार्यकर्ता का नीतीश कुमार से बिहार ना छोड़ने की अपील का अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

‘ए नीतीश जी बिहार छोड़ के काहे जात बानी’

जेडीयू के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बुजुर्ग कार्यकर्ता कहते हैं, ‘बिहार छोड़ के काहे जात बानी, ए नीतीश जी बिहार छोड़ के काहे जात बानी. जवाब दी, जवाब दी. बिहार मत छोड़ी नीतीश जी, बिहार मत छोड़ी. नीतीश जी दिल्ली मत जाइए. 30 तक रहे का बा. दिल्ली मत जाइए नीतीश बाबू. दिल्ली मत जाइए नीतीश बाबू.

‘नया मुख्यमंत्री केंद्र के इशारे पर काम करेगा’

वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने गुरुवार को नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला. प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार के पास 202 विधायकों का समर्थन है, इसके बावजूद वे राज्यसभा जा रहे हैं. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि क्या अब बिहार की सरकार केंद्र के इशारे पर चलेगी. भविष्य में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वो केंद्र के इशारे पर काम करेगा.

इसके पहले नीतीश कुमार के परिवार ने भी नीतीश के राज्यसभा जाने को साजिश करार दिया था. नीतीश कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय झा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि ये सब ललन सिंह और संजय झा करवा रहे हैं. बिना साजिश के ये संभव नहीं था.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat में दिया कीड़े वाला दही, कीड़ों के रेंगने का Video वायरल होने पर रेलवे ने की कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें