RCB vs SRH: बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, या गेंदबाजों को मिलेगी मदद? जानें चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होनी हैं. इस मैच से पहले सभी की नजरें बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम की पिच पर टिकी हैं.
M. Chinnaswamy Stadium

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होनी हैं. इस मैच से पहले सभी की नजरें बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम की पिच पर टिकी हैं. यह मैदान लंबे समय से हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है और एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं.

चौकों-छक्कों की होगी बरसात

बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट रहती है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है. यही वजह है कि यहां बड़े स्कोर बनना आम बात है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है. ऐसे में फैंस को पहले मैच में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: पहले मैच में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11? जानें

गेंदबाजों के लिए चुनौती

गेंदबाजों के लिए बेंगलुरू का यह मैदान चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन शुरुआत के ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, जिससे नई गेंद के साथ विकेट लेने का मौका बनता है.वहीं वहीं, बीच के ओवरों में वैरिएशन और सटीक लाइन-लेंथ रखने वाले स्पिनर असर डाल सकते हैं. डेथ ओवर्स में यॉर्कर और धीमी गेंदें ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार साबित होती हैं. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जाता है. डेथ ओवर्स में गेंदबाजों के लिए रन रोकना काफी चुनौतीपूर्ण साबित होता है.

टॉस की भूमिका अहम

इस मैदान में टॉस की भूमिका भी बेहद अहम रहती है. दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना रहती है, जिससे गेंदबाजों के लिए ग्रिप बनाना मुश्किल हो सकता है. इसी कारण ज्यादातर टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं, ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान रहे. ऐसे में चिन्नास्वामी की पिच एक बार फिर रोमंचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले का संकेत दे रही है.

ज़रूर पढ़ें