एक से ज्यादा बीबी हुई तो नहीं भर पाएंगे UP TET का फॉर्म, यूपी में शिक्षक परीक्षा का नया नियम लागू
TET 2026
UPTET 2026: अगर उत्तर प्रदेश के निवासी है और यूपी में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी हैं. Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इसके साथ ही नई गाइडलाइन भी जारी की गई है. लंबे इंतजार के बाद इस परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू हो गये हैं लेकिन विभाग द्वारा इस बार जो नियम बदले गए है वह हर उम्मीदवार को जानना बेहद जरूरी हैं. क्या है नए नियम और इनकी इतनी चर्चा क्यों हो रही है आइए जानते है.
आयोग की नई गाइडलाइन
दरअसल आयोग ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए ये साफ कर दिया है कि जिनकी एक से अधिक पत्नियां होगी वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते. इतना ही नहीं अगर कोई महिला ऐसे पुरुष के साथ शादी करती है जिसकी पहले से ही दो पत्नियां हैं तो वह भी इस परीक्षा के लिए एलिजिबल नहीं होगी. यानी कि बहुविवाह करने वाले उम्मीदवारों को फिर चाहे वो पुरुष हो या महिला इस परीक्षा से बाहर कर दिया गया है.
पुरुष और महिला पर समान तरीके से नियम लागू
यह नियम पुरुष और महिला दोनों पर ही समान रुप से लागू होता है. अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या इस नियम में किसी भी तरह की छूट मिल सकती है तो बता दें कि इस नियम में आयोग की तरफ से किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है. लेकिन अगर किसी खास मामले में राज्यपाल की तरफ से अनुमति मिलती है तो ऐसे उम्मीदवार को आवेदन करने की इजाजत दी जा सकती है. लेकिन आम तौर इस नियम किसी भी तरह की ढील नहीं दी गई है.
ये भी पढे़ं- PM-E Drive Scheme: MP के 8 शहरों में बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, ई-बसों के लिए 63.22 करोड़ की स्वीकृति
UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा है. परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलना या एडमिट कार्ड जारी होना अंतिम चयन की पुष्टि नहीं करता.इसी प्रकार, परीक्षा पास करने के बाद भी सीधे सरकारी शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं होती. अंतिम चयन संबंधित भर्ती प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और अन्य मानकों के आधार पर किया जाएगा.