Gold Silver Rate Today: खरीदारी का मौका! आज नहीं बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए छत्तीसगढ़ में ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर है. आज छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
gold and silver Rate

छत्तीसगढ़ में सोना-चांदी के दाम

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर है. आज छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी गोल्ड और सिल्वर दोनों ही अपनी पिछली दरों पर उपलब्ध हैं. सोमवार 30 मार्च 2026 को राज्य के प्रमुख शहरों बिलासपुर और रायपुर के लिए सोने और चांदी की नई कीमतें जारी की गईं हैं.

आज नहीं बढ़े सोना-चांदी के दाम

आज यानि 30 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ में जब बुलियन बाजार खुला तो सोने और चांदी की कीमतों में न तो कोई गिरावट देखने को मिली और न ही कोई उछाल. दोनों के दाम स्थिर बने हुए हैं. सोने और चांदी की नई कीमतें आज सुबह से लागू हो गई हैं.

रायपुर-बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में क्या है रेट

जानकारी के मुताबिक, रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में 24-कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,43,060 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22-कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,36,250 है. इस बीच आज सोमवार को सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. https://www.bankbazaar.com/ के अनुसार आज 22-कैरेट सोने की कीमत ₹13,625 प्रति ग्राम है, जो 29 मार्च को दर्ज की गई दर के समान ही है.

24 कैरेट सोने का भाव

आज 24 कैरेट सोने के रेट की बात करें तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,306 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹14,306 थी. 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,14,448 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,14,448 थी. इसी तरह 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,43,060 है, जबकि कल इसकी कीमत ₹1,43,060 थी.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में रसोई गैस पाइपलाइन बिछाने की समस्या दूर, अब ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम, राज्य सरकार ने दिए निर्देश

चांदी भी चमकी

वहीं दुसरी तरफ आज 1 किलोग्राम चांदी खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत ₹2,50,000 है, जबकि कल भी इसकी कीमत ₹2,50,000 ही थी. इसका मतलब यह है कि जो लोग आज खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी खरीदारी कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें