PSL 2026: बेईमानी पर उतरे पाकिस्तानी प्लेयर! इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बॉल टेम्परिंग का आरोप
PSL 2026
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रविवार लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मुकाबले ने एक विवाद का रुप ले लिया और एक बार फिर दुनिया भर के सामने पाकिस्तान की बेइज्जती हो गई. पीएसएल में पाकिस्तान एक दिग्गज खिलाड़ी पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा है. गेंद से छेड़छाड़ यानी की बॉल टेंम्परिंग के आरोपों ने न केवल मैच का नतीजा बदला बल्कि पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर जमान के करियर पर भी संकट मंडराने लगा है.
आखिरी ओवर से पहले शुरू हुआ विवाद
विवाद उस समय शुरू हुआ जब कराची किंग्स को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 14 रनों की दरकार थी. अंतिम ओवर की शुरूआत से ठीक पहले लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान एक साथ खड़े होकर गेंद को हाथ में लेकर चर्चा कर रहे थे. इसी बीच अंपायर फैसल अफरीदी ने संदेह होने पर गेंद की जांच की. दोनों मैदानी अंपायरों फैसल अफरीदी और शरफुद्दौला ने जांच में पाया कि गेंद की स्थिति के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई हैं.
Shaheen showed no remorse for his actions; instead, he seemed to acknowledge being caught up in the moment, walking back to his fielding position with a smile.
— Pavilion Post (@CricinsightsX) March 29, 2026
This will haunt @lahoreqalandars for years to come.pic.twitter.com/JpXoEmQJxW
5 रनों की पैनल्टी
इसके बाद अंपायरों ने तुरंत लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पैनल्टी लगा दी. इतना ही नहीं पुरानी गेंद को बदलकर नई गेंद मैच में शामिल की गई. अंपयारों के इस फैसले से कराची का समीकरण 14 रन से घटकर मात्र 9 रन रह गया. अंतिम ओवर में अब्बास अफरीदी ने एक चौका और एक छक्का जड़कर कराची को 4 विकेट से मैच जिता दिया.
फखर जमान पर लग सकता है प्रतिबंध
पीसीबी ने इस मामले में फखर जमान को मुख्य आरोपी मानते हुए उन पर लेवल-3 का चार्ज लगाया है. हालांकि शुरुआती सुनवाई में फखर जमान ने उन पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया. अब 48 घंटे के भीतर एक और सुनवाई होगी. जिसमें हाई-डेफिनेशन फुटेज की जांच की जाएंगी. अब यदि फखर जमान दोषी पाए जाते है तो उन कम से कम एक मैच का प्रतिबंध लग सकता हैं.