ईरान-अमेरिका में समझौता कराने चले थे पाक डिप्टी PM, रेड कार्पेट पर औंधे मुंह गिरकर कराई फजीहत, कंधा टूटा

बैठक से पहले मेहमानों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार अचानक फिसलकर गिर पड़े. यह घटना कैमरे में कैद हुई. अब खबर है कि इस घटना में उनका कंधा टूट गया है.
Ishaq Dar

पाकिस्तान डिप्टी पीएम इशाक डार

पाकिस्तान खुद को ईरान और अमेरिका के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति कराने वाले देशों के रूप में पेश करने की कोशिश में एक बार फिर से दुनिया भर के सामने अपनी फजीहत करा बैठा है. बीते कई दिनों से इजरायल और ईरान के बीज जंग जारी है. दोनों की बीच समझौता कराने के मकसद से इस्लामाबाद में एक बड़ी कूटनीतिक बैठक का आयोजन किया गया था.

इन देशों के दिग्गज थे मौजूद

इस बैठक में सऊदी अरब, तुर्की और मिस्त्र के विदेश मंत्री शामिल हुए. माहौल एकदम गंभीर था और सबकी नजरें इसी ओर टिकी हुई थीं कि आखिर इस बैठक का निष्कर्ष का क्या निकलता है. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि लोगों की पूरी चर्चा का फोकस ही बदल गया. दरअसल बैठक से पहले मेहमानों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार अचानक फिसलकर गिर पड़े. यह घटना कैमरे में कैद हुई.

घटना वीडियो वायरल

देखते ही देखते इस घटना का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो गया. इस हादसे के दौरान पाकिस्तानी डिप्टी पीएम के पैरों और कंधों में चोट आई थी. हालांकि मिस्त्र के विदेश मंत्री का स्वागत करने के लिए वो तुरंत खड़े हो गए, लेकिन बाद में जब एक्स रे करवाया गया तो कंधे में फ्रैक्चर निकला. इशाक डार के बेटे अली डार ने बताया है कि उनके पिता का कंधा टूट गया हैं.

ये भी पढ़ेंः देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों पर क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री, किरेन रिजिजू का भी आया बयान

अली डार ने एक्स पर लिखा

अली डार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “इशाक डार साहब ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद, पूरे दिन दर्द दूर करने वाली दवाएं लेकर अपनी सभी अत्यंत महत्वपूर्ण बैठकें.” अली डार ने आगे लिखा कि “उनके एक्स-रे कुल मिलाकर ठीक हैं. कंधे में एक हेयरलाइन फ्रैक्चर है. आने वाले कुछ दिनों में दवाओं और अन्य एहतियाती उपायों के ज़रिए उनके दर्द को कंट्रोल किया जाएगा. आप सभी के संदेशों, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

ज़रूर पढ़ें