विवेक अग्निहोत्री ने दिया Dhurandhar-2 का सबसे हटके रिव्यू, आदित्य धर को दिया सतर्क रहने का सुझाव
धुरंधर: द रिवेंज
आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भले ही रिलीज हुए कुछ समय बीत गया हो लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जोरों पर है. अब मशहूर लेखक और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की खूब सराहना की हैं. द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने अपनी एक्स पोस्ट में आदित्य धर और उनकी टीम को बधाई दी. विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि वे पिछले कई दिनों से कैलिफोर्निया के एक गांव में थे, जिस वजह से फिल्म नहीं देख पाए थे.
फिल्म देखने के लिए की लॉस एंजेलिस की यात्रा
लेकिन बाद में उन्होंने धुरंधर 2 देखने के लिए लॉस एंजेलिस का सफर किया. विवेक आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा है कि “शाबाश. एक बार फिर आदित्य धर ने फिल्म्स के जरिए कमाल कर दिया. सच में मुझे नहीं पता क्या कहूं….फिल्म खुद इतनी अच्छी है कि उस पर कुछ जोड़ना सिर्फ शोर होगा. ” उन्होंने आगे पूरी टीम की जमकर सराहना की और खास तौर पर दो क्राफ्ट्स को सम्मान दिया.
हर किसी ने बेहतरीन काम किया है-विवेक अग्निहोत्री
उन्होंने लिखा, “फिल्म में हर किसी ने बेहतरीन काम किया है. लेकिन मैं खास तौर पर दो कम चर्चित क्राफ्ट्स को सम्मान देना चाहता हूं, जिन्होंने इस फिल्म को और भी महान बनाया. पहला-विकास की विश्वस्तरीय सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरा वर्क और दूसरा-सैनी जोहराय का शानदार प्रोडक्शन डिजाइन.”
Dhurandhar: The Revenge
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 30, 2026
I was in the countryside of California, finally made a trip to LA just to watch Dhurandhar.
Shabash. Bravo. Brilliant once again, @AdityaDharFilms. I genuinely don’t know what to say… anything I add may only become noise over something that already…
आदित्य धर को दी सतर्क रहने की सलाह
उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा में कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. जब दोनों में पूरा सामंजस्य होता है तभी फिल्म मास्टरपीस बनती हैं. विवेक ने आगे लिखा “और आदित्य, एक छोटा सा सुझाव. आप होशियार हैं और अपना रास्ता जानते हैं. बस पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें. कभी-कभी यह उतना ही चुनौतीपूर्ण व आकर्षक होता है और टीम के धुरंधर के बाकी सभी लोग, आप सब कमाल के हो.”
ये भी पढ़ें: ‘Dhurandhar-2’ की सफलता देख बदला SS Rajamouli का इरादा, दो पार्ट में फिल्म ‘वाराणसी’ रिलीज करने की तैयारी!