‘Dhurandhar-2’ की सफलता देख बदला SS Rajamouli का इरादा, दो पार्ट में फिल्म ‘वाराणसी’ रिलीज करने की तैयारी!

'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए दिग्गज फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली भी अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर रणनीति बदलने की तैयारी में हैं.
Varanasi movie

फिल्म वाराणसी

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए दिग्गज फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली भी अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर रणनीति बदलने की तैयारी में हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर-द रिवेंज जिसमें रणवीर कपूर, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे किरदार मुख्य भूमिका में हैं इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस नया इतिहास रच दिया है.

राजामौली की फिल्म वाराणसी

दूसरी तरफ एसएस राजमौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं. खबर सामने आ रही है कि फिल्म धुरंधर की अपार सफलता को देखते हुए अब वाराणसी को भी राजामौली दो पार्ट में रिलीज करने की रणनीति बना रहे हैं.

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट

सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि पहले इन खबरों को अफवाह बताया गया था लेकिन बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की माने तो वाराणसी के मेकर्स अब फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने पर गंभीर विचार कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा को फिल्म से जुड़े सोर्स ने बताया है कि राजामौली की टीम की माननाहै कि 3 घंटे की एक फिल्म एक भव्य कहानी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी.

कहानी में अगर दम हो तो दो पार्ट भी देखते है लोग

‘धुरंधर’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर कहानी दमदार हो, तो दर्शक दो पार्ट्स देखने के लिए भी तैयार रहते हैं. ऐसे में एसएस राजामौली अब बिना किसी जल्दबाजी के अपनी इस मेगा स्टोरी को बड़े कैनवास पर लाना चाहते हैं.

ज़रूर पढ़ें