हार्दिक के बेटे अगस्त्य को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव दिखीं माहिका शर्मा, पैपराजी को लगाई फटकार, वीडियो वायरल

Mahika Sharma: आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक पंड्या के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Mahika Sharma

माहिका शर्मा

Mahika Sharma: आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक पंड्या के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल बीते दिन रविवार को मुंबई इंडियन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े में मैच खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद स्टेडियम से बाहर आते वक्त जब पैपराजी की भीड़ जमा थी, तब महिका हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव दिखी. इस दौरान उन्होंने पैप्स को फटकार भी लगाई.

पैपराजी पर क्यों भड़की माहिका शर्मा?

दरअसल मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए मैच के बाद, स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त महिका और अगस्त्य अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी पैपराजीयों ने उन्हें घेर लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिका फोटोग्राफर्स से फ्लैश लाइट बंद करने की अपील करती है. वह कहती हैं कि, नो लाइट्स, नो फ्लैशेज प्लीज. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे की तेज लाइट से अगस्त्य की आंखों में चुभ रही थी. इस दौरान महिका ने अगस्त्य से बार बार पूछा कि वह ठीक हैं या नहीं. इसी के साथ उन्होंने पैपराजी को दोबारा फ्लैश का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुमबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 6 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशकीय पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए. जवाब में मुमबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 224 रन बना दिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें