RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने चेन्नई का थामा हाथ, पहले ही मैच में 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में सभी की निगाहें संजू सैमसन पर टिकी थीं. लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
Sanju Samson

संजू सैमसन

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व करने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए. फैंस को उम्मीद थी कि नई टीम के साथ सैमसन दमदार शुरुआत करेंगे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका डेब्यू मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा.

चेन्नई के पहले ही मैच में फ्लॉप हुए सैमसन

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में सभी की निगाहें संजू सैमसन पर टिकी थीं. लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और महज 6 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. सीएसके की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत करने आए सैमसन 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद का शिकार हो गए. उनकी यह छोटी पारी टीम के लिए भी बड़ा झटका साबित हुई. क्योंकि उनसे ओपनिंग में बड़ी पारी की उम्मीद थी.

यह भी पढ़ें: हार्दिक के बेटे अगस्त्य को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव दिखीं माहिका शर्मा, पैपराजी को लगाई फटकार, वीडियो वायरल

ट्रेड डील से सीएसके में हुए शामिल

बता दें, आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को ट्रेड डील के चलते अपनी टीम में शामिल किया था.फ्रेंचाइजी ने उन्हें रवींद्र जडेजा और सैम करन से ट्रेड किया था. सैमसन को चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन सीएसके के पहले ही मुकाबले में वह फ्लॉप हो गए.

संजू सैमसन आईपीएल करियर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक इस लीग में 173 मैच खेले हैं, जिनकी 173 पारियों में उन्होंने 4710 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 26 अर्धशतक हैं.

ज़रूर पढ़ें