PSL 2026: स्टेडियम में सिगरेट पीता दिखा स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट, कैमरे ने खोल दी पोल, वीडियो वायरल

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है. कभी खिलाड़ियों की हरकतें सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी आयोजन पर सवाल उठते हैं.
PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है. कभी खिलाड़ियों की हरकतें सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी आयोजन पर सवाल उठते हैं. इस बार मामला और भी चौंकाने वाला है, जब लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट कैमरे में सिगरेट पीते हुए कैद हो गया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लीग की साख पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए.

लाइव मैच में सिगरेट पिता दिखा पाकिस्तानी जर्नलिस्ट

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एजाज वसीम बखरी लाइव मैच के दौरान सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सामने आते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा की क्या पीसीबी इस मामले पर कोई एक्शन लेता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: IPL के लिए नहीं मिली NOC तो कोर्ट पहुंचा श्रीलंकाई क्रिकेटर, जानें पूरा मामला

पहले भी सामने आ चुके है ऐसे मामले

पाकिस्तान क्रिकेट से पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम भी एक बार पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान सिगरेट के साथ कैमरे में कैद हो चुके हैं.उस समय भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और लीग की खूब फजीहत हुई थी.

आए दिन सामने आ रहे नए विवाद

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से हो चुका है. लीग की शुरुआत के साथ ही आए दिन एक नया विवाद सामने आ रहा है. सबसे पहले लीग के पहले ही मुकाबले में खिलाड़ियों की जर्सी के रंग से सफेद गेंद गुलाबी हो गई थी.इसके बाद बॉल टैम्परिंग का मामला सामने आया था और अब यह सिगरेट वाला विवाद पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बवाल मचा रहा है.

ज़रूर पढ़ें