डिप्टी लीडर पद से छुट्टी के बाद राघव चड्ढा ने शेयर किया Video, ‘बुरी नजर’ इमोजी से किसे दिया संदेश?
राघव चड्ढा ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर से हटने के बाद शेयर किया वीडियो
Raghav Chadha Video: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. जिसके बाद दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है. डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने राज्यसभा में उठाए गए मुद्दों का जिक्र किया है. वीडियो को ‘बुरी नजर’ इमोजी के साथ शेयर किया है. जानें वीडियो में क्या है?
राघव चड्ढा ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. वो सब पुराने हैं, जिसमें उन्होंने अपने राज्यसभा कार्यकाल के दौरान आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए थे. वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि इस देश का मिडिल क्लास आदमी कमर तोड़ मेहनत करता है, लेकिन इसके बावजूद भी वह अमीर नहीं हो पा रहा है, बल्कि मिडिल क्लास ही हो रहा. राघव चड्ढा ने आम जनता से जुड़े कई मुद्दे जैसे किसानों के लिए, खान-पान के लिए, मोबाइल रिचार्ज के लिए शामिल है.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 2, 2026
मोबाइल यूजर्स के लिए उठाए थे मुद्दे
मोबाइल रिचॉर्ज को लेकर राघव ने राज्यसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि आउटगोइंग के बाद भी इनकमिंग का बंद होना बड़ी समस्या है. इसके साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर एक महीने का पैसा लेकर 28 दिन का रिचॉर्ज देते हैं, जिसकी वजह से आम आदमी को एक साल के अंदर 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है. उन्होंने कहा कि हमसे जितना पैसा लिया जाता है, उतना डेटा हमें उपयोग करने दिया जाए. वो हमारी मेहनत के पैसे से खरीदा गया है इसलिए वो एक्सपायर न हो.
ये भी पढ़ेंः ईरान जंग के बीच अमेरिकी सेना में बड़ा फेरबदल, जबरन हटाए गए आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज, रक्षा मंत्री ने दिए आदेश
किसे दे रहे संदेश
इसके अलावा राघव चड्ढा ने किसानों के लिए भी आवाज उठाई. एयरपोर्ट के खाने पर भी बात की. जोमैटो और स्वीगी के डिलीवरी ब्यॉज की बात को भी सदन में रखा. साथ ही पेपर लीक और वायु प्रदूषण के मुद्दों पर भी खुलकर बात की. फिलहाल, राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर राघव चड्ढा ने इस वीडियो के माध्यम से किसे संदेश देना चाह रहे हैं?