MP News: पिता की राइफल से खुद को मार ली गोली, आत्महत्या से पहले वीडियो कॉल कर की थी परिवार से बात

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर बी. फॉर्मा के 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
सौरभ राठौर

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर बी. फॉर्मा के 19 वर्षीय छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस वारदात के कुछ मिनट पहले ही उसने अपने पपरिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी. इसी दौरान उसके पिता का भी कॉल आया था. उन्होंने सब्जी के लिए 75 रुपए ट्रांसफर करने को कहा. छात्र ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया था. आइए जातने है कि क्या है पूरा मामला.

एमआईजी थाना क्षेत्र का है मामला

ये पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है. गोली चलने की आवाज सुनकर बगल के कमरे में मैच देख रहे दोस्त वहां पहुंचे. उन्होंने देखा की छात्र तड़प रहा है. इससे वह घबरा गए और तुरंत उसके पिता को फोन लगया. जब तक पिता मौके पर पहुंचे, तब छात्र की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी.

थाना प्रभारी सी.बी. सिंह के मुताबिक

एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह के मुताबिक, घटना शनिवार शाम करीब 6:40 बजे की है. नेहरू नगर में सौरभ (19) पिता धर्मराज पटेल, निवासी मैहर, अपने दोस्तों नीरज पटेल, नयन पटेल और रवि पटेल के साथ एक साल से जयसिंह राठौर के यहां किराए से रह रहा था. करीब 15-20 दिन पहले सौरभ के पिता इंदौर आए थे. उसके साथ रहने लगे थे. वे एक ज्वेलर्स के यहां सिक्योरिटी गार्ड थे. उनकी नाइट ड्यूटी रहती थी.

सीने में मार ली गोली

शनिवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे सौरभ के पिता सब्जी लेने बाहर गए.उस समय सौरभ कमरे में अकेला था. दोस्त दूसरे कमरे में मैच देख रहे थे. सौरभ ने परिवार से वीडियो कॉल की और पिता से बात के बाद उनकी लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में गोली मार ली. सौरभ खंडवा रोड स्थित बीएम कॉलेज से बी.फॉर्मा की पढ़ाई कर रहा था.

ये भी पढ़ें: MP News: BJP नेता को जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप, जहर की शीशी लिए किसान का वीडियो वायरल, अस्पताल में भर्ती करवाया गया

ज़रूर पढ़ें