अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत! प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचला, हुई मौत
प्रतिकात्मक तास्वीर
CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है. महिला के साथ दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ की तरह हैवानियत देखने को मिली है. शहर के रिंग रोड पर स्थित महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर एक महिला का खून से लथपथ शव मिला. बताया जा रहा है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शुक्रवार (3 अप्रैल) की सुबह महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर लोगों ने एक महिला का शव देखा. इसके बाद अंबिकापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. पुलिसकर्मी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
महिला के साथ दरिंदगी
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि महिला और आरोपी पुरुष पांडा उर्फ मिथुन पिछले दो सालों से पति-पत्नी की तरह रहते थे. नई दुनिया की रिपोर्ट की अनुसार दोनों शहर में घूम-घूमकर कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते थे. शराब पीने के बाद फुटपाथ पर रात बिताते थे. बताया जा रहा है कि मिथुन ने पहले महिला से दुष्कर्म किया. इसके बाद उसका गला घोंटा और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. मृत महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल भी मिली.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए 4 टीमों को गठित किया गया है. आरोपी चिरमिरी या प्रतापपुर का रहने वाला है. मृत महिला के बेटे ने शव और आरोपी दोनों की पहचान कर ली है. आरोपी फरार है, उसकी तलाश के लिए तस्वीर भी जारी की गई हैं.
अंबिकापुर आज रो रहा है… और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) April 3, 2026
हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है।
क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी – क्या हमारी बेटियाँ अब… pic.twitter.com/X6dq2Yabep
टीएस सिंहदेव ने साधा निशाना
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई हैं. हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.
ये भी पढ़ें: तेल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा EV का क्रेज, डेढ़ महीने में 3000 से ज्यादा वाहनों की हुई बिक्री
उन्होंने आगे लिखा कि ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है. क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं? यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है. जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है?